अंतरिक्ष में जाने के छह महीने बाद अंतरिक्ष यात्रियों का कद बढ़ जाता है। उनका कद उनकी वास्तविक ऊंचाई से तीन फीसदी अधिक हो जाता है। यह सब इसलिए होता है क्योंकि अंतरिक्ष में जाने के बाद उनपर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं रहता। धरती पर आने के कुछ महीनों बाद उनका कद पहले की तरह ही सामान्य हो जाता है।